रामपुर, मार्च 24 -- बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर व बूथ कमेटियों की तैयारी शुरू कर दी है। बसपा ने जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियां बनाने का निर्णय लिया है। रविवार को विधानसभा चमरौआ के सेक्टर 14 लालपुर कलां, 31 तलाकपुर भोट, बजावाला आदि में बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को लेकर एक बूथ कमेटियां बनाई गई। जिसमें जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी एडवोकेट ने बसपा की विचारधारा से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बहन जी के नेतृत्व और समाज हित में किए गए कार्य प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बसपा ही एक मात्र मजबूत पार्टी है, आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का ही होगा। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव आंबेडकर ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विफलताओं का जिक्र किया। कहा देश में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.