रामपुर, फरवरी 14 -- बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आगाज हुआ। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान चमरौआ ब्लाक के मुंडियाखेड़ा स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। शहीद ए आजम स्पोर्टस स्टेडियम में शुक्रवार पीएम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न ब्लॉकों से आए छात्र-छात्राओं ने खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियन मूंडिया खेड़ा विद्यालय की टीम रही वही शाहबाद ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। व्यक्तिगत चैंपियन प्राथमिक स्तर बालक वर्ग प्रतियोगि...