बेगुसराय, मई 8 -- बखरी,निज संवाददाता। ग्रामीण कार्य प्रमंडल बखरी-गंझौल द्वारा घटिया सड़क निर्माण कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने डीएम को शिकायत आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि सोहागी परिहारा से चमराही बहुआरा तक सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित था, लेकिन संवेदक एवं संबंधित अभियंता द्वारा चमराही बहुआरा में ही गलत तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। आवेदन में बताया गया है कि योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 12 फीट 3 इंच और फ्लैक 3 फीट 8 इंच 38 अंकित थी, जबकि कार्यस्थल पर पहले से ही 10 फीट पीसीसी सड़क बनी हुई है और उसके बाद की जगह में विस्तार की कोई संभावना नहीं है। जिप सदस्य ने आरोप लगाया कि प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण में एम-30 ग्रेड की पीसीसी होनी चाहिए थी, जिसमें एक बैग सीमेंट, एक बैग बालू और दो बैग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.