सहारनपुर, मई 26 -- नानौता/सहारनपुर नानौता थाना क्षेत्र के गांव चमन माजरा में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि जांच करने वाला मुख्य आरोपी मौके से उपकरण सहित फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि नगर के एक क्लीनिक संचालक की टीम चमन माजरा गांव में एक निजी मकान में गर्भवती महिलाओं की लिंग जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध मकान पर छापा मारा। टीम को देखते ही मुख्य आरोपी अपने उपकरणों सहित फरार हो गया। हालांकि, जांच के लिए आई महिलाओं और मौके पर मौजूद दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सीएचसी लाकर महिलाओं से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.