जहानाबाद, जून 15 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के चमन बिगहा गांव की है। घायलों में युवक के पिता, मां, दादी और छोटी बहन शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक के पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला खरोज गांव की एक युवती से जुड़ा है जो अपने ननिहाल चमन बिगहा गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से गांव के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को रिश्तेदार के घर भेज दिया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई। युवती ने युवक से फोन पर बातचीत की, जिसकी जानकारी परिजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.