मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में रविवार को चमकी बुखार के लक्षण वाले पांच बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ट्रायज वार्ड में गहन निगरानी में रखा गया है। वहीं, तीन बच्चों का पीकू में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस सीजन में अब तक दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हो चुकी है। एईएस पीड़ित एक बच्चा सकरा और दूसरा गायघाट का है। दोनों बच्चे जनवरी महीने में एईएस से पीड़ित हुए थे। ये सभी बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जनवरी महीने से एईएस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग ने सभी पीएचसी प्रभारी को पहले एईएस की चपेट में आने वाले बच्चों के फॉलोअप का निर्देश दिया है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक प्रो. डॉ. महेश प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.