गिरडीह, दिसम्बर 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में इन दिनों ठगी का एक नया तरीका तेजी से फैल रहा है। एकसा ही एक मामला सामने आया है। पीतल के पुराने बर्तनों को चमकाने के बहाने घरों में प्रवेश कर सोने चांदी के आभूषणों को फ्री में चमकाने का लालच देकर लगभग लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो जाने की घटना सामने आई है। यह बड़ी वारदात जमुआ बाजार निवासी अवधेश सिंह के घर घटी है, जिसमें ठग पलक झपकते ही लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता प्रमिला देवी ने बताया कि दो युवक अपाची बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। स्वयं को बर्तन व आभूषण चमकाने वाला बताकर उन्होंने बातचीत शुरू की। पहले उन्होंने पीतल के बर्तन चमकाने की पेशकश की और फिर सोने-चांदी के जेवर मुफ्त में चमकाने का लालच दिया। प्रमिला देवी ने घर में रखे चांदी के पायल और सोने की क...