अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वहीं, अब बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। शुक्रवार को कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास भी कराया। शहर के ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के अलावा जमालपुर, रसलगंज समेत शहर की सभी मस्जिदों में पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज संपन्न होने के बाद पुलिस की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों, मौलवियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न देने व सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी न देने के संबंध में अपील की गई। देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.