नई दिल्ली, फरवरी 10 -- कार ड्राइविंग से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं। वहीं, कुछ ऐसे नियम भी होते हैं जिन्हें लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है। कई ट्रैफिक पुलिसवाले इन नियमों के सही होने का दावा भी करते हैं। ऐसे ही एक नियम चप्पल पहनकर कार चलाने को लेकर है। दरअसल, चप्पल पहनकर कार चलाना सही है या नहीं, इस पर अलग-अलग राय हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी का कहना है कि जो चप्पल पहनकर गाड़ी चलाते हैं उनका पुलिस चालान कर सकती है। चलिए इस बारे में डिटेल से जानते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो में बताया कि चप्पल पहनकर कार चलाने वालों का पुलिस चालान कर देती है। इसकी वजह ये है कि चप्पल में पसीना आने से पैरों में चिकनाहट आ जाती है जिसके पैर फिसलने लगता है। ऐसे में कई बार जब ब्रेक मारने ...