अयोध्या, सितम्बर 24 -- अयोध्या संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थान से युवको ने सरयू में छलांग लगा दी। मामले की जानकारी पर जल पुलिस ने बचाव एवं राहत अभियान चलाया तथा दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया। इनमें से एक युवक की जान तो चप्पल के कारण बची। पड़ोसी जनपद बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र स्थित अमारी बाजार निवासी प्रधान अर्जुन सिंह के भतीजे शशांक सिंह ने फोरलेन सरयू पुल से सरयू में छलांग लगा दी। पुलिस की सूचना पर जल पुलिस ने अभियान शुरू किया और डेढ़ किलोमीटर खोजबीन कर वापस चली आई। विचार विमर्श के बाद फिर से तलाश की रणनीति बनी तो लगभग ढाई किलोमीटर दूर युवक मिल गया। युवक के हाथ में उसकी चप्पल थी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी चप्पल का सहारा मिलने के कारण इतनी दूर बहाने के बावजूद युवक की जान बच गई। हरैया विधायक अजय सिंह ने श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.