सीवान, फरवरी 23 -- पचरुखी, हिप्र। जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत उखई टोला चपरैठी में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित काली मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को गाजे-बाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट और रथों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अनुष्ठान के प्रथम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा की शुरुआत हुई। स्थानीय मुखिया चेतन सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालु उखई बाजार होते हुए बीजो पोखरा पहुंचे। जहां मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इसके पश्चात यात्रा बलुवा टोला, काली स्थान, प्रेम हाता और हनुमान मोड़ होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस यात्रा में लगभग 10 हजार कन्या श्रद्धालु कलश लेकर शामिल हुईं। इससे पूरा इलाका जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। यज्ञकर्ता ने बताया कि मंदिर परिसर में ...