गंगापार, फरवरी 9 -- विपणन विभाग द्वारा स्थापित धान क्रय केन्द्र चपरतला सोमवार को खुला रहा। यहां के क्रेन्द्र प्रभारी अतुल शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र के कुछ किसानों ने धान रखा था, उसे खरीद लिया गया। इस केन्द्र के अलावा अन्य किसी भी धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद नहीं चालू की जा सकी। धान खरीद का कोई विभागीय आदेश भी क्रय केन्द्र प्रभारियों को नहीं मिल सका है। साधन सहकारी समिति पीपरांव के सचिव विजय मिश्र ने बताया कि उनकी समिति में विभाग से बीस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, 15 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। उधर साधन सहकारी समिति लोहरा के सचिव राम प्रवेश शुक्ल ने बताया कि धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण नहीं हो सका है, आदेश मिलेगा तो किसानों का धान ले लिया जाएगा। इस समिति से जुड़े सुजनी समोधा गांव के किसान भारत सिंह, शैले...