गुमला, फरवरी 20 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड के चपका पंचायत सचिवालय में किसानों के बीच फसलों में दवा छिड़काव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आई आई एल कंपनी के प्रतिनिधि मुनमुन सिंह द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने किसानों को विभिन्न मौसम में अलग-अलग फसलों में लगने वाले रोगों तथा उनके निराकरण के लिए उपयोग होने वाली दवाइयों और कीटनाशकों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस दवा की कितनी मात्रा प्रयोग करनी चाहिए, ताकि फसल सुरक्षित रहे और उत्पादन में वृद्धि हो सके। मुनमुन सिंह ने कहा कि अज्ञानता में कीटनाशक की अधिक मात्रा का छिड़काव करने से खर्च बढ़ता है और फसल को नुकसान भी होता है। शिविर में चपका पंचायत की मुखिया अंगनि उरांव, झरी उरांव समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.