बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- चन्द्र ग्रहण लगेगा आज, नालंदा में 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकेंड रहेगा प्रभाव ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 57 मिनट पर तो मोक्ष रात 1 बजकर 27 मिनट पर भाद्र पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों पर दिखेगा असर पावापुरी, निज संवाददाता। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन रविवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह खग्रास चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। चन्द्र ग्रहण का स्पर्श रात 9.57 बजे तो मोक्ष रात 1.27 बजे होगा। नालंदा में तीन घंटे 28 मिनट दो सेकेंड प्रभाव रहेगा। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का असर न केवल प्रकृति पर, बल्कि सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इस समय किए गए जप-तप और दान का कई गुना फल प्राप्त होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.