देवरिया, नवम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ की बैठक नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सदर विकास खण्ड के सभागार में हुई। इसमें संघ के द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष, विंध्याचल सिंह को मंत्री, धीरेन्द्र सागर को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष, अनारुल सिद्धिकी को सम्प्रेक्षक एवं राजेश राय को संरक्षक निर्वाचित किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत की हर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अजय दूबे, आनन्द मणि, हरिपाल यादव, विनय पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.