संभल, जनवरी 2 -- शहर में बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है। शुक्रवार को भी अभियान के तहत 110 बंदर पकड़े गए। अभी तक शहर से 800 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। शहर की गली-मोहल्ले में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों के कारण बच्चों का घर से निकलना मुश्किल बना रहता है। आए दिन हमलावर होकर यह लोगों को घायल कर रहे थे। शहर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के नगर पालिका ने बंदर पकड़ो अभियान शुरू कराया था। इस अभियान के तहत रोजाना किसी न किसी मोहल्ले में बंदरों को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए मथुरा की एक संस्था को बुलाया गया है। संस्था की टीम ने शुक्रवार को रामबाग रोड व कैथत के आसपास से करीब 110 बंदर पकड़े गए। इस तरह अभियान के सातवें दिन 800 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद भी बंदरों के आतंक से राहत नहीं मिल पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...