संभल, अक्टूबर 8 -- पावर हाउस कॉलोनी स्थित सपा शिक्षक सभा के कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी रामायण के रचियता थे एवं समाज को मार्गदर्शन देने का कम किया। प्रदेश महासचिव शिक्षक सभा सुभाष वाल्मीकी ने कहा की आने वाले 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण इसी स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज जागरूक होकर उनके जीवन से प्रेरणा ले। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की व संचालन कृष्ण मुरारी लाल शंखधार ने किया। कार्यक्रम में विमलेश कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.