संभल, दिसम्बर 31 -- कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग वारदातों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो लूट और दो जानलेवा हमले के आरोपी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, शेषअवतार सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी विष्णु विहार, बहजोई रोड ने पुत्र पर एक युवक व एक किशोर द्वारा जानलेवा हमले किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को संभल तिराहे के पास से आरोपी मनोज कुमार निवासी विकास नगर व मूल पता खुशहालपुर करियामई जनपद बदायूं व एक बाल अपराधी को गिरफ्तारी कर लिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, 27 दिसंबर को नेकपाल पुत्र राधा कृष्ण निवासी सोरा थाना उघेती जनपद बदांयू ने ई रिक्शा चालक व उसके साथ के खिलाफ मारपीट कर नगदी व मोबाइल लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल मुहम्मद आबिद व...