संभल, जुलाई 6 -- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को नगर में सशक्त महिला, सशक्त युवा की प्रेरणादायक थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी से संजीवनी पैलेस तक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलन संग किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए सफाई नायिका वर्षा द्वारा सर्वप्रथम मशाल लेकर चला गया। मैराथन दौड़ के समस्त रूट की व्यवस्था अनिल कपूर जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा की गई। कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब युवा पीढ़ी भी आत्मविश्वासी, संवेदनशील और राष्ट्रनिर्माण के लिए तत्पर होगी। लखनऊ विधायक डॉ़ नीरज बोरा ने कहा, युवाओं में ऊर्जा है और यदि इस ऊर्जा को दिशा देने का ...