संभल, जनवरी 6 -- सीकरी गेट में 6 वर्षीय मासूम घर के बाहर प्लॉट में खेल रहा था। जहां झाड़ियां में बैठे सांप को प्लास्टिक का सांप समझ कर मासूम ने उठा लिया। इसके बाद सांप ने मासूम को काट लिया । मासूम का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहल्ला सीकरी गेट निवासी उमर (6) पुत्र मोहम्मद फहीम घर के बाहर सोमवार की शाम 7 बजे खाली प्लॉट में खेल रहा था। खेलते समय झाड़ियों में घूम रहे सांप को प्लास्टिक का समझ कर उठा लिया । जिसे सांप ने बच्चे के सीधे हाथ की कलाई में डस लिया। साथ में खेल रहे बच्चों ने देखा और घर पर सूचना दी। परिजन तुरंत बच्चों को सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.