संभल, दिसम्बर 30 -- शहर में बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है। मंगलवार को भी 124 बंदर पकड़े गए। अभियान के तहत अभी तक शहर से 472 बंदर पकड़े जा चुके हैं। शहर में बंदरों का आतंक बना हुआ है। इनके हमला करने से कई बार लोगों की मौत हो चुकी है और घायल भी हो चुके। शहर के गली, मोहल्लों में इनका आतंक बना हुआ है । इनके झुंड के झुंड सड़कों पर बैठे रहते हैं। जिसके कारण निकलना दूभर हो जाता है। इसलिए नगर पालिका ने शहर में बंदर पकड़ो अभियान चलाया है। इसके लिए मथुरा की एक संस्था को बुलाया गया है। अभी तक चार दिन में 472 बंदर बात पकड़े जा चुके हैं। मंगलवार को भी अभियान जारी रहा और टीम ने आवास विकास क्षेत्र से करीब 124 बंदर पकड़े है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...