संभल, जनवरी 20 -- चन्दौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में बाथरूम में लगे गैस गीजर के कारण एक नवविवाहिता की जान चली गई। रविवार दोपहर नहाने के दौरान गैस गीजर के चलते दम घुटने से महिला बाथरूम के भीतर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोहल्ला शक्ति नगर निवासी पवन वार्ष्णेय एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी शादी 4 दिसंबर 2025 को बहजोई के कैथल निवासी महिमा (25) के साथ हुई थी। रविवार दोपहर महिमा घर की दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो पति ने परिजनों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिमा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.