संभल, जनवरी 13 -- आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को गौशाला रोड के अनुष्का सेलिवेशन में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों एक मिनट गेम, हाऊजी गिद्दा नृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व का उल्लास मनाना ही नहीं, सामाजिक जागरूकता एवं सुधार के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना भी रहा। एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति सजग बनाते हैं। कार्यक्रम में पूनम अरोड़ा, दुर्गा टंडन, योगिता कोहली, मीनू आहूजा , प्रियंका सिंह, रानी अरोरा, रीमा ग्रोवर, ज्योति , रेखा रस्तोगी, रीमा ग्रोव...