संभल, जुलाई 13 -- कोतवाली के जारई रोड पर तहसील के पास शनिवार की देर रात वृद्ध जीने से गिरकर घायल हो गया। सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। जारई रोड निवासी अशोक कुमार 70 वर्ष पुत्र रोशन लाल शनिवार की रात एक बजे टॉयलेट करने के लिए उठा थे। वह जीने से नीचे जा रहे थे कि अचानक गिर गया। वृद्ध के गिरने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो देखा वह घायल अवस्था में पड़े हुए है। परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत उसे सरकारी अस्पताल लाए। सरकारी अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सुबह दिन निकलने पर परिजनों आनन-फानन में वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.