संभल, अगस्त 19 -- नरौली में जाहरवीर बाबा का मेला देखने गई महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पति के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ थाना बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बनियाठेर के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह 17 अगस्त को पत्नी और बच्चों को लेकर कस्बा नरौली मे जहारवीर मंदिर पर लगने वाले मेले को देखने आया था। वहां घूमते समय पत्नी के साथ गांव भाटौर के पंकज कुमार व जागन ने छेड़खानी की। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद ग्रामीण ने अपनी पत्नी को मेले में आए छोटे भाई के साथ घर भेज दिया था। जबकि ग्रामीण बच्चों के साथ मेले मे ही रह गया था। मेला देखने के बाद ग्रामीण अपने बच्चों को लेकर शिश्ते के चाचा के साथ अपने गांव वापस लौट रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.