संभल, जनवरी 29 -- कोतवाली के संगम बिहार कालोनी के एक घर से चोर इंवर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। मकान स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भीकम सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने घर में पांच किलो वाट का सौर उर्जा पैनल फाटक सम्भल के निकट बने मकान में लगवाया था। 24 व 25 जनवरी की रात चोर घर का ताला तोड़कर बैटरा, इन्वेटर लयूमिनस चोरी कर ले गए। भीकम सिंह ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...