संभल, नवम्बर 3 -- चन्दौसी। आवारा पशु अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। हर गली, सड़क, हाईवे पर उनके झुंड के झुंड रास्ता रोके खड़े रहते हैं। इस कारण शहर का हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर में आवारा पशुओं का आतंक जारी है। आवारा पशुओं की भरमार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता है। आवारा पशुओं की वजह से कई बार वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। कुछ लोग अपने पशुओं को सुबह छोड़कर शाम के लिए पकड़ कर घर ले आते हैं। ऐसे पशु भी सड़कों पर हादसों को जिम्मेदार है। पशुपालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यही नहीं कई मार्गों पर गाय और अन्य आवारा पशु बैठे रहते हैं। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो जाता है। उसके बाद भी जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.