संभल, फरवरी 18 -- नगर पालिका परिषद चन्दौसी में निविदा प्रक्रिया में अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने सख्त रुख अपनाते हुए त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति को पिछले तीन वर्षों में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जांच कर एक माह के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। बीती नौ फरवरी को डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने नगर पालिका परिषद चन्दौसी के मुख्य कार्यालय, प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य एवं सफाई तथा जल-कल विभाग का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य, पथ प्रकाश, जलापूर्ति और स्वास्थ्य एवं सफाई से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत की गईं। अभिलेखों के परीक्षण में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। विशेष रूप से निविदा प्रक्रिया में गंभीरता का अभाव तथा समान निविदादाताओं को बार-...