संभल, जनवरी 4 -- संभल। चन्दौसी की गौशाला रोड इन दिनों अव्यवस्थाओं का अड्डा बनती जा रही है। लापरवाही के चलते सड़क किनारे खुले में ठेलों पर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। गंदगी के बीच रखी खाद्य सामग्री न केवल लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है, बल्कि नियमों की भी खुलेआम अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ठेलों को अस्थाई होटल का रूप दे दिया गया है, जहां खाने के साथ-साथ पीने-पिलाने का भी पूरा इंतजाम रहता है। शाम ढलते ही गौशाला रोड पर भीड़ उमड़ पड़ती है, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि शाम के समय युवतियों और महिलाओं का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन झगड़े और हंगामे की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.