सुल्तानपुर, दिसम्बर 1 -- धनपतगंज, संवाददाता। विकास खण्ड के छोर पर स्थित चन्दौर गांव के प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने की मांग लोगों ने तेज कर दी है। आदि गंगा गोमती के प्राचीन तट पर पुराने धार्मिक स्थल वर्तमान समय में भी लोगों की आस्था के प्रतीक बने हैं। चन्दौर गांव से ही प्राचीन काल में आदि गंगा गोमती इसी गांव से होकर निकली थी। जिसके तट पर सत्य सांई आश्रम है। यहां आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं। इसी गांव में स्थित बाबा असइत बसइत स्थल आज भी त्रिलोकचंद बैश्य क्षत्रियों के लिये अनुकरणीय है। जहां बड़ी संख्या में त्रिलोचन्द बैश्य के बंसज आज भी माथा टेकते हैं। वही ब्रह्मचारी देवस्थान है। मान्यता है कि इसी स्थान पर 1928 में सामवेद में वर्णित एक ऐसा महायज्ञ हुआ था जिसमे यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ अधिष्ठाता स्व...