अल्मोड़ा, जनवरी 20 -- राजकीय कन्या हाई स्कूल चनौदा की छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल से चनौदा बाजार होते हुए शहीद स्मारक सथल पर पहुंची। लोगों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। लोकतंत्र में मतदाता के अधिकारों और दायित्व की जानकारी दी गई। यहां प्रधानाचार्या बंदना जोशी, किरन उपाध्याय, निशा जोशी, नीलू नेगी, प्रियंका कन्याल, नीलम रावत आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...