गोपालगंज, अगस्त 9 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के चनावे गांव स्थित मंडल कारा गोपालगंज में शनिवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान की बहनों ने पहुंचकर सभी को रक्षा बंधन की राखी बांधी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सत्येंद्र सिंह, जेलर सोहन कुमार, जेल में तैनात पुलिस पदाधिकारी-कर्मी और करीब दो सौ कैदियों की कलाई पर भी राखी बांधी गई। राखी बांधने के साथ ही बहनों ने कैदियों को आत्मा और परमात्मा का परिचय कराया तथा जेल से रिहा होने के बाद अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अंगुरा बहन, सोनी बहन, सोना बहन, किरण बहन, जयकिशोर भाई सहित जेल के कई कैदी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.