किशनगंज, फरवरी 21 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के लिए शुक्रवार का दिन तबाही लेकर आया, शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे के बाद टीपीझाड़ी पंचायत के चनामना गांव में ह्रदयविदारक घटना घटी। दरअसल, वार्ड संख्या-8 के चनामना गांव में शाम साढ़े तीन बजे अचानक आग लग जाने से छह परिवारों के घर जलकर राख हो गया। गनीमत रहा कि ऐन मौके पर पोठिया थाना से दो दमकल की वाहन मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से धधकते आग पर काबू पाया जा सका। अग्निपीड़ितों में शहीद, जाहिद, इस्लाम तीनों पिता रहमान बक्स व निशात बानू पति सईदुरहमान, समीरुद्दीन पिता जहीरुद्दीन, मनिर पिता दर्शन अली शामिल है। पीड़ितों का आवासीय मकान सहित कमरे में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गया। वहीं आगलगी की इस घटना में जाहिद का 1 बकरी की भी झुलसने से मौत हो गयी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.