बगहा, फरवरी 10 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया पुलिस ने शराब के नर्मिाण, भंडारण व तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की शाम पुलिस ने चनपटिया के पुरैना नुनिया टोला स्थित सिकरहना नदी किनारे बड़ा मन के समीप तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। इस दौरान लगभग 9000 लीटर अर्धनर्मिति शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया जबकि 84 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। पुलिस की कारवाई को देख सभी धंधेबाज झाड़ी एवं गन्ने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस की इस कारवाई से शराब धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि पुलिस ने शराब भट्टी से जुड़े नौ धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी है। इनमें साठी थाने के बसंतपुर निवासी नंदकिशोर यादव (45), शेषनाथ मुखिया (40), बोकवा उर्फ विकास साह (28), स...