बगहा, नवम्बर 29 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया नोनियवा टोला निवासी किशोरी महतो के पुत्र गांधी महतो (21) की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी है। घटना शुक्रवार देर रात की है। उसका शव घर से करीब सौ मीटर दूर जैतिया-घोघा पथ पर सड़क किनारे से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जैतिया-घोघा पथ पर सड़क किनारे नरकट (झाड़ी) में गांधी महतो का शव देख पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। पुलि...