बगहा, दिसम्बर 10 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया थाने के लौकरिया वार्ड-6 में सोमवार की देर शाम सफेद कार से पहुंचे चार-पांच अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने एक खोखा व एक गोली सौंपा है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि लौकरिया वार्ड-6 निवासी मनीब पटेल के पुत्र सूरज पटेल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एफआईआर में सूरज पटेल ने बताया है कि सोमवार की देर शाम मेरा पट्टीदार राहुल पटेल तीन-चार अज्ञात युवकों के साथ सफेद रंग की कार से मेरे दरवाजे पर पहुंचा। राहुल गाड़ी से उतरते ही दरवाजे पर मौजूद मेरे पिता से पूछा कि सूरज पटेल कहां है। उसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और पिस्तौल लहराते हुए तीन-चार राउंड ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.