बगहा, दिसम्बर 1 -- चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-दो स्थित मेला ग्राउंड का चयन नगर पार्क बनाने के लिए किया गया था। वहां अब कूड़े का पहाड़ बन गया है। नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क कचरा डंपिंग स्थल बना दिया गया है। इसके आसपास लोगों की घनी आबादी बसी है। 50 से ज्यादा घर हैं। जहां के लोग इस ग्राउंड के आसपास में रहते हैं। घर से निकलते ही कूड़े का पहाड़ दिखाई देता है। साफ हवा में सांस लेना भी मुसीबत बन गया है। कचरे की वजह से अब पानी भी खराब और बेस्वाद हो गया है। पानी से दुर्गंध आ रही है जिससे कि लोग परेशान हैं। वर्ष-2002 में चनपटिया नगर पंचायत का गठन हुआ। नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। नपं का अपना कचरा संग्रह स्थल नहीं है। वर्तमान में शहर का कचरा इसी पार्क के चाहरदिवारी के भीतर गिराया जा रहा है। नगर पंचायत के इतनी बड़ी आबादी वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.