भभुआ, फरवरी 4 -- पिता को अपने साथ रखने के सवाल पर सहोदर भाइयों में हुई मारपीट पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल, चिकित्सक ने किया इलाज (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र चनकी गांव में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर बुधवार को जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के नरेंद्र दुबे और उसकी पत्नी संगीता देवी घायल हो गई। दोनों का इलाज रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. निरज कुमार ने किया। चिकित्सक ने बताया कि नरेंद्र का सिर फटा है, जिसमें तीन टांका लगा है। बायें हाथ में चोट लगी है। उसकी पत्नी संगीता की कमर व शरीर के अन्य भाग में हल्की चोट आई है। घायल नरेंद्र ने बताया कि पिताजी शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। वह उसके साथ रहते हैं। जबकि छोटा भाई विनोद कहता है कि वह पिताजी को अपने साथ रखेगा। लेकिन, पिताजी मेरे साथ रहना ...