वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कुंभाभिषेक वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को चतुर्वेद पारायण, हवन और मंडलाभिषेक संपन्न हुआ। माता अन्नपूर्णा देवी की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर के महंत शंकर पुरी ने विधि-विधान से सभी पूजन कर्म पूर्ण कराए। इस अवसर पर शृंगेरी शंकराचार्य भारती तीर्थ स्वामी तथा उनके उत्तराधिकारी शिष्य विधु शेखर भारती स्वामी के चित्र स्थापित कर विशेष पूजन किया गया। इससे पूर्व गणपति पूजन, पुण्यावाचन और कलातत्व आवाहन के बाद हवन प्रारंभ हुआ। अनुष्ठान के तहत कलातत्व हवन, श्री अन्नपूर्णा मूल मंत्र हवन, महापूर्णाहुति तथा देव विग्रहों का पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद कलातत्व कलश से माता अन्नपूर्णा का अभिषेक और राजोपचार पूजन किया गया। यह अनुष्ठान 26 जनवर...