लखनऊ, फरवरी 7 -- दारूलसफा में आयोजित उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष जीके शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष पीतांबर चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद, उपाध्यक्ष संगीता गिरी, विनोद कुमार, हामिद के अलावा महामंत्री विनोद कुमार त्रिपाठी, उप महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री नारायण सिंह, जमुना प्रसाद, गिरजा शंकर, राजपाल तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद की शपथ ली। प्रदेश संर7क मुन्नू लाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन के दूसरे सत्र में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...