हरिद्वार, जुलाई 10 -- गुरुकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को 22वें दिन भी विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार किया। सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक काली फीती बांधकर तालाबंदी की और परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे अंकित कुमार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं करता, तो कर्मचारियों को निदेशक, आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं देहरादून के अधीन कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लगातार अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान उपशाखा के कोषाध्यक्ष राजू ने चेतावनी दी कि यदि वेतन से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघ को आंदोलन को और उग्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.