अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का वार्षिक सम्मेलन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती से रोक हटाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह, प्रदेश मंत्री राजू भारती, अपर महामंत्री डॉ नरेश कुमार व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष महामंत्री संजीव कुमार चौधरी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेव...