हरिद्वार, जनवरी 5 -- स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने नववर्ष पर कैलेंडर वितरण अभियान शुरू किया। सोमवार को मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, जिला अस्पताल के एमएस डॉ. आरबी सिंह और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने संयुक्त रूप से इस कैलेंडर का विमोचन किया। अफसरों ने कर्मचारियों की इस पहल को जमकर सराहा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार एवं जिला मंत्री राकेश भंवर ने बताया कि इस अभियान में मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला मंत्री धीरेंद्र सिंह एवं ऋषिकेश से आनंद बेलवाल का विशेष सहयोग मिला। इस अवसर पर डॉ. शादाब, डॉ. हेमंत खर्कवाल, मुकांशी, भुवन चंद पंत, लाल खान, निशा बोहरा, बीरेंद्र शर्मा, न्यूली और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.