पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीए, बीएससी और बीकॉम सत्र 2025-29 में कॉलेजों में नामांकन की तिथि एक दिन विस्तारित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो मरगूब आलम ने इस संदर्भ में जारी अधिसूचना में जिक्र किया है कि चतुर्थ और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर स्नातक में नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर मंगलवार तक विस्तारित की गई है। यह तिथि नामांकन हेतु अंतिम और निर्णायक होगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में राजभवन पटना द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की छात्राओं से प्रवेश के समय कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नामांकन के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.