मैनपुरी, जनवरी 15 -- कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम चतुरीपुर में विधायक निधि योजनांतर्गत स्वीकृत पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में अमर सेनानी सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास मैनपुरी के पूर्व सांसद और करहल विधायक तेजप्रताप सिंह यादव ने किया। उन्होंने अमर सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। साथ ही वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए सपा सरकार में लागू हुई योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि जनपद में चतुरीपुर एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर उन्हें खदेड़ने का साहस दिखाया था। आज सरकारी अभिलेखों में मात्र एक दर्जन लोगों के नाम ही दर्ज हैं, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल आज देशभक्ति का ढिंढोरा पीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.