गिरडीह, जनवरी 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर रोड में सोमवार की रात पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत जांच अभियान चलाकर विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में उक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चतरो चौक के पास ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...