बोकारो, फरवरी 22 -- गोमिया, प्रतिनिधि। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देश पर थाना प्रभारी शशि शेखर ने सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर हुरलुंग पंचायत के नरकंडी गांव में छापामारी की। इस दौरान सोना महतो के मकान से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई। तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांडों की कुल 2688 बोतल अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 793 लीटर आंकी गई है। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में आइकॉन व्हाइट कंपनी की 375 एमएल की 1080 बोतल, वेल एस्टेट कंपनी की 180 एमएल की 1104...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.