चतरा, सितम्बर 16 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिघा शूटिंग रेंज में इस बार 9वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल व पिस्टल) आयोजित की जा रही है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के छह राज्य झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम के निशानेबाज भाग लें रहे हैं। चतरा राइफल क्लब से कुल 35 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जो राइफल और पिस्टल दोनों वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। टीम का नेतृत्व कोच व सचिव नीतीश कुमार कर रहे हैं। खिलाड़ियों में अर्नव कुमार, वैश्विक राठौर, राम कुमार, अश्विनी, अश्विन, सोनी कुमारी, मोहम्मद नौफिल रहमान, फरहान अख्तर, दर्पण कुमारी, पुष्पम राज, ऋषभ झा, चंदन कुमारी, मुस्कान कुमारी, आयुषी सिंह, यशिका किंगर, विवेक राज, सन्नी कुमार, यश राज, अनन्या स्वराज, जगेश्वर शामिल है। कोच नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.