चतरा, जनवरी 9 -- चतरा, संवाददाता। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। भेंट के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया। कई प्रखंडों में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी है, जिससे आम जनता को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। शिक्षा व्यवस्था में भी शिक्षकों की कमी और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही सांसद ने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण और आदिवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.