चतरा, मार्च 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को उत्पाद विभाग के द्वारा सदर थाना अंतर्गत डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस मिनी फैक्ट्री का संचालन शंकर यादव एवं अरविंद यादव के द्वारा अपने मुर्गी फार्म में किया जा रहा था। जहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर ब्रांडेड शराब की बोतलों में भर कर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर पैक करने का काम किया जाता था। मौके से अवैध शराब कारोबारी जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जब्त समाग्री: छापामारी में जब्त शराब व शराब बनाने के समाग्रियों में बोतलबंद विदेशी शराब (72...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.